
निजी स्कूल की छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। उसकी हालत सामान्य है। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर शिक्षा विभाग ने स्कूल को दो दिन के लिए बंद करा दिया है। स्कूल को सैनिटाइज भी कराया गया है। वहीं, देश में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में छात्रा के संक्रमित होने से विभाग, स्कूल और अभिभावक सब सदमे में हैं।
स्कूल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना जिला शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई। स्कूूल को सैनिटाइज करा दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि स्कूल को दो दिन बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुल जाएगा।
