
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए।
इनमें देहरादून में 13, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ में एक-एक मामले शामिल हैं। मंगलवार को कोरोना के दो मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कोरोना के 87 एक्टिव केस हैं, वहीं मंलवार को 21252 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।
पहले दिन सीबीएसई कक्षा 10वीं की टर्म-2 की परीक्षाएं पेंटिंग, राय, गुरुंग, शेरपा, तमांग और थाई पेपर से शुरू हुई। जबकि कक्षा 12वीं की टर्म-2 सीबीएसई परीक्षा उद्यमिता, ब्यूटी और वेलनेस के पेपर के साथ शुरू हुई।
एक कक्षा में 14 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य है। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि टर्म-2 की परीक्षा में छात्र पुराने पैर्टन पर परीक्षा दे रहे हैं। टर्म-1 की परीक्षा बीते साल दिसंबर में हो गई थी। दोनों परीक्षाओं में मिले मार्क्स, मार्कशीट के अधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।