
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। वह यमकेश्वर में डिग्री कालेज परिसर में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
बुधवार को प्रधानमंत्री की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे के बारे में जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना जांच दोगुनी की जाएगी। राज्य में आने वाले लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है। सर्तकता के साथ सभी को एहतियात रखने के लिए कहा जा रहा है। सरकार हर स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम करने में जुटी है।