सीएम धामी समेत चंपावत के चार उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होगा। जिला मुख्यालय गौरलचौद मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। मतपत्रों के साथ ईवीएम से भी मतगणना की जा रही है। मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कर्मियों और डाक मतपत्रों की गिनती के लिए 27 कर्मियों को लगाया गया है। 31 मई को हुए मतदान में कुल मतदान 64 प्रतिशत से अधिक रहा, यानी कुल 61,576 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था ।
निर्मला गहतोदी से सीएम धामी आगे चल रहे हैं:-
उत्तराखंड के चंपावत में हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां भाजपा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जबकि कांग्रेस से निर्मला गहतोदी उम्मीदवार हैं।
सीएम धामी समेत चार उम्मीदवार मैदान में:-
चंपावत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार निर्मला गहतोदी पर दांव खेला है। सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ ललित मोहन भट्ट और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गडकोटी भी मैदान में हैं।