सम्मान, सेवा और संस्कृत शिक्षा को समर्पित एक गरिमामय पल…

आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को श्री जगदेव सिंह संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार के सभागार में उत्तराखंड शासन में संस्कृत शिक्षा अनुसचिव श्रीमती गीता शरद के सेवानिवृत्ति समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार गौनियाल, संस्कृत शिक्षा निदेशालय की निदेशक श्रीमती कंचन देवराड़ी, संयुक्त निदेशक श्रीमती मंजू भारती, उपनिदेशक वाजश्रवा आर्य, सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा के कार्यवाहक प्रधान श्री आई.एम. गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महानुभावों ने संस्कृत शिक्षा अनुसचिव उत्तराखंड शासन, देहरादून श्रीमती गीता शरद को उनके दीर्घकालीन सेवाकाल हेतु स्नेह भेंट प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए डॉ. श्यामलाल गौड़ ने श्रीमती शरद के प्रशस्ति पत्र का वाचन किया।
यह समारोह संयुक्त रूप से संस्कृत शिक्षा विभाग,
संस्कृत विद्यालय–महाविद्यालय प्रबन्धकीय शिक्षक समिति, उत्तराखंड एवं श्री जगदेव सिंह संस्कृत महाविद्यालय परिवार के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रबन्धकीय शिक्षक समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ. भगवती प्रसाद बिजल्वाण,
डॉ. राम भूषण बिजल्वाण, डॉ. बाणी भूषण भट्ट, डॉ. प्रकाश जोशी,
सचिव रविंद्र कुमार, संयोजक प्रकाश तिवारी, उपसचिव डॉ. रामेश्वर प्रसाद रणाकोटी,
डॉ. अतुल, डॉ. सूर्य प्रकाश, अनूप रावत, चक्रपाणि, हंसराज, सुनीता अमोली, डॉ. कमलेश ध्यानी
सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणों के साथ-साथ
श्रीमती गीता उनियाल, श्री विवेक कुमार, श्री गोपाल दत्त उनियाल, श्री दिगंबर प्रसाद बड़ोला, श्री मोहन चंद्र नैनवाल, श्री सुरेश चंद्र आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।