मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली में करेंगे रोड शो, जानिये क्या है पूरी खबर।

दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को नई दिल्ली में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोड शो के लिए मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंचे। माना जा रहा है कि इस रोड शो में राज्य सरकार 18 से 20 कंपनियों के साथ समझौता कर सकती है। दिसंबर में राज्य में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को नई दिल्ली में रोड शो करेंगे। वह निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए 16 और 17 अक्टूबर को दुबई भी जाएंगे। इसके अलावा निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए इस महीने चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में रोड शो भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोड शो के लिए मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंचे। माना जा रहा है कि इस रोड शो में राज्य सरकार 18 से 20 कंपनियों के साथ समझौता कर सकती है। सरकार का फोकस इस समय ज्यादा से ज्यादा समझौतों को लागू करने पर है।
सरकार राज्य में निवेशक सम्मेलन की तैयारी में जुटी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसकी कमान संभाल ली है। इसी कड़ी में हाल ही में उन्होंने ब्रिटेन का दौरा किया है। निवेशक सम्मेलन के लिए इस माह देश के विभिन्न राज्यों में चार रोड शो और दुबई में एक रोड शो प्रस्तावित है। 16 और 17 अक्टूबर को अपनी प्रस्तावित दुबई यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए पर्यटन, सेवा क्षेत्र, रियल एस्टेट और वेलनेस क्षेत्र के निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। सिंगापुर और ताइवान में होने वाले रोड शो को फिलहाल टाल दिया गया है। यह बाद में आयोजित किया जाएगा।
हैदराबाद में भी होगा रोड शो:- बुधवार को दिल्ली में रोड शो के बाद 26 अक्टूबर को चेन्नई, 28 अक्टूबर को बेंगलुरु और 31 अक्टूबर को हैदराबाद में रोड शो करेंगे। 2 नवंबर को अहमदाबाद, 6 नवंबर को मुंबई में फिल्म निर्माण से जुड़ी संस्थाओं के साथ सम्मेलन और 7 नवंबर को औद्योगिक घरानों के साथ रोड शो होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार निवेश के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रस्ताव लागू करने की मंशा रखती है। इस दिशा में गंभीरता से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के जरिए सरकार का फोकस उन क्षेत्रों में निवेश करना है जहां सबसे ज्यादा संभावनाएं हैं।