नीट यूजी के लिए आवेदन की जरूरी जानकारी …

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी/NEET UG) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह अपना आवेदन एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 06 मई थी जिस आगे बढ़ाकर 15 मई, 2022 तक कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में आवेदन आते हैं इसलिए आखिरी समय आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों को समस्या भी आ सकती है। इस खबर में आपको बताएंगे कि वे कौन से जरूरी दस्तावेज हैं जो आपको नीट यूजी के लिए आवेदन करते समय उपयोगी होंगे।

कब होगी परीक्षा? राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी  की ओर से आयोजित की जा रही नीट यूजी, 2022 का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना निर्धारित है। कई छात्र परीक्षा का तारीख को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, एनटीए की ओर से अब तक तारीख को आगे बढ़ाने के लिए कोई भी सूचना नहीं जारी की गई है।

कौन से दस्तावेज हैं जरूरी? एनटीए की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में नीट 2022 के आवेदकों से पर्सनल डिटेल और सर्टिफिकेट आदि मांगे गए हैं। नीचे हम आपको कुछ ऐसे दस्तावेजों की सूची बता रहे हैं जिसे आप आवेदन करने से पहले तैयार कर लें।
स्कैन की गई फोटोग्राफ।
स्कैन किया गया हस्ताक्षर।
दसवीं कक्षा की मार्कशीट।
वर्ग/श्रेणी का सर्टिफिकेट (अगर मान्य हो तो)।
दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (अगर मान्य हो तो)।
अंगूठे के निशान।

आवेदन शुल्क? सामान्य वर्ग के लिए- 1600 रुपये
ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए- 1500 रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/थर्ड जेंडर के लिए-  900 रुपये
एनआरआई छात्रों के लिए- 8500 रुपये

कैसे करें आवेदन? जो भी उम्मीदवार जुलाई महीने में आयोजित की जा रही नीट यूजी, 2022 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाएं और जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी और दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भी भुगतान भी करना होगा। आवेदन के पश्चात उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

कब जारी होंगे प्रवेश पत्र? नीट यूजी, 2022 के लिए प्रवेश पत्र को परीक्षा से कुछ समय पूर्व जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र केवल उन्हीं उम्मीदवारों के जारी होंगे, जिन्होंने अपने आवेदन पत्र को सही तरीके से जमा किया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।

4 thoughts on “नीट यूजी के लिए आवेदन की जरूरी जानकारी …

  1. 1. Вибір натяжних стель: як вибрати ідеальний варіант?
    2. Модні тренди натяжних стель на поточний сезон
    3. Які переваги мають натяжні стелі порівняно зі звичайними?
    4. Як підібрати кольори для натяжної стелі у квартирі?
    5. Секрети догляду за натяжними стелями: що потрібно знати?
    6. Як зробити вибір між матовими та глянцевими натяжними стелями?
    7. Натяжні стелі в інтер’єрі: як вони змінюють приміщення?
    8. Натяжні стелі для ванної кімнати: плюси та мінуси
    9. Як підняти стеля візуально за допомогою натяжної конструкції?
    10. Як вибрати правильний дизайн натяжної стелі для кухні?
    11. Інноваційні технології виробництва натяжних стель: що варто знати?
    12. Чому натяжні стелі вибирають для офісних приміщень?
    13. Натяжні стелі з фотопринтом: які переваги цієї технології?
    14. Дизайнерські рішення для натяжних стель: ідеї для втілення
    15. Хімічні реагенти в складі натяжних стель: безпека та якість
    16. Як вибрати натяжну стелю для дитячої кімнати: поради батькам
    17. Які можливості для дизайну приміщень відкривають натяжні стелі?
    18. Як впливає вибір матеріалу на якість натяжної стелі?
    19. Інструкція з монтажу натяжних стель власноруч: крок за кроком
    20. Натяжні стелі як елемент екстер’єру будівлі: переваги та недоліки
    натяжна стеля львів natjazhnistelifvgtg.lviv.ua .

  2. 比特派钱包(Bitpie)是一款全球领先的多链数字钱包,专为支持多种区块链资产而设计,如比特币(BTC)、以太坊(ETH)、波场(TRX)、泰达币(USDT)等主流加密货币。通过使用比特派,用户不仅能够轻松便捷地管理和转移数字资产,还可以享受去中心化应用(DApp)等多种区块链服务。

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *