
आज दिनांक 04 अप्रैल 2023 को उत्तराखंड राज्य के संस्कृत विद्यालयों/ महाविद्यालयों में कार्यरत 126 प्रबंधकीय संस्कृत शिक्षकों द्वारा उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा निदेशालय हरिद्वार के परिसर में संस्कृत शिक्षा के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले अधिकारियों की बुद्धि को निर्मल करने हेतु दूसरे दिन के धरना प्रदर्शन में बुद्धि- शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। जनपदों से आए संस्कृत शिक्षक अपने शिक्षक संगठन “संस्कृत-विद्यालय-महाविद्यालय-प्रबंधकीय-शिक्षक-समिति- उत्तराखंड” के बैनर तले निदेशालय भवन के सामने एकत्र हुए। निदेशालय परिसर में भव्य यज्ञकुंड बनाकर उसमें वेदमंत्रों के साथ आहुति डाली गई। उसके पश्चात सभी संस्कृत शिक्षक निदेशालय के सामने धरने पर बैठ गए। सभी शिक्षकों ने हाथों में तख़्तियाँ लेकर अपने जायज माँग से शासन को संदेश दिया और विभागीय निष्क्रियता के विरूद्ध नारे लगाए।
धरना में बैठे संस्कृत संगठन के अध्यक्ष भगवती बिजल्वाण ने कहा कि उत्तराखंड के सौ-सौ वर्ष पूर्व स्थापित संस्कृत विद्यालयों में पिछले 30-40 वर्षों से कोई पद सृजित नही किए गए । जो लोग नियुक्त थे वे धीरे- धीरे सेवानिवृत होते गए और सरकार ने जब उन पदों पर कोई नियुक्तियाँ नही की तो विद्यालय के प्रबंधकों ने अल्पवेतन पर रखे गए संस्कृत आचार्यों के कंधों पर संस्कृत भाषा को बचाने की ज़िम्मेदारी डाल दी गई । इस बीच उत्तराखंड सरकार द्वारा विद्यालयों में नए विषयों को लागू किया गया । प्रबंधकों द्वारा इन विषयों के अध्यापन हेतु भी शिक्षकों को नियुक्त किया गया। इतनी लम्बी अवधि तक संस्कृत के सेवा करने के कारण सरकार द्वारा 2021 में 155 प्रबंधकीय शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय प्रदान करने का निर्णय लिया गया लेकिन तत्समय 126 शिक्षक उस मानदेय सूची में सम्मिलित नही हो पाए थे।
126 शिक्षकों की माँग को मुख्यमंत्री धामी द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में अनुमोदित कर दिया गया था । लेकिन दुबारा सरकार बनने पर मानदेय की फ़ाइल को निदेशालय और सचिवालय द्वारा अड़ंगा लगा दिया गया। कई बार शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग को ज्ञापन दिया गया लेकिन कुछ कार्यवाही नही हुई। 126 शिक्षकों को मानदेय प्रदान करने सम्बन्धी मुख्यमंत्री के अनुमोदन वाला शासनादेश जारी करने की माँग को लेकर धरने में बैठे है।

आज के धरने में अपना समर्थन देने के लिए उत्तराखंड संस्कृत विद्यालयों में नियमित शिक्षकों के प्रदेश संगठन एवं उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय-महाविद्यालय प्रबंधकीय शिक्षक संघ 126 शिक्षकों को मानदेय प्रदान करने की माँग के समर्थन में धरना स्थल पहुँचे।
अखिल भारतीय परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक भी धरना स्थल पर पहुँचे। और संस्कृत शिक्षकों की माँग का समर्थन किया। इस अवसर पर सचिव रावेंद्र कुमार, रामेश्वर प्रसाद, अनूप रावत, कमेश ध्यानी, सूर्यप्रकाश रतूड़ी, अंजना उनियाल, प्रकाश तिवारी, मेवाराम ग़ैरोला, जीवन आर्य ने धरना को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्य उपस्थिति में चक्रपाणि मैठानी, अतुल कुमार , इन्द्रमणि, अजीतप्रकाश, रूपेश जोशी, हरीश पांडे, विपिन उनियल, रवि पन्त, मुकेश कुमार, नेत्रवल्लभ कोठारी, प्रदीप थपालियल, नवीन मंगाई,भूवन चंद्रा जोशी, के० सी ० पांडे, नरेश प्रसाद, अभिषेक नौटियाल, दीप चंद्र, साकेत पाठक, राकेशपन्त, सुनीता अमोली, रामेश्वरी, अमलेश, शकुन्तला,भारती पंत बिंदुमति, गीता उनियाल,आदि शिक्षक उपस्थित थे।