प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जिस तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है, कनेक्टिविटी बढ़ रही है, उसने टूरिज्म सेक्टर को भी मज़बूत किया है। यहां के लोगों ने हमेशा पारदर्शिता पर बल दिया है। आज जो नौजवान सरकारी सेवाओं में आ रहे हैं, उन्हें पारदर्शिता को अपनी प्राथमिकता बनाना है।
हमें नई सोच के साथ काम करना है। जम्मू-कश्मीर हर हिंदुस्तानी का गौरव, हमें मिलकर इसे नई ऊंचाई पर ले जाना है जम्मू-कश्मीर अब नई व्यवस्थाओं में निरंतर विकास को आगे बढ़ा रहा है। प्रदेश में 2019 से अब तक 30,000 सरकारी पदों पर भर्ती हुई है।
इनमें से करीब 20,000 नौकरियां बीते साल में दी गई हैं। अब समय पुरानी चुनौतियों को पीछे छोड़कर नई संभावनाओं का लाभ उठाने का है। यह हमारे युवा ही हैं जो जम्मू कश्मीर में विकास की नई गाथा लिखेंगे। आज इस प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन बहुत विशेष है।
वीडियो कांफ्रेंस के जरिए रविवार को जम्मू-कश्मीर रोजगार मेले को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में दूसरे अन्य विभागों में भी 700 से ज्यादा नियुक्ति पत्र देने की तैयारी जोरों पर है।
21वीं सदी का यह दशक जम्मू-कश्मीर के इतिहास का सबसे अहम दशक है। जम्मू-कश्मीर में 20 अलग-अलग जगहों पर 3 हजार युवाओं को सरकार में काम करने के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को बहुत बधाई भी दी।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
比特派冷钱包是一款全球领先的多链数字钱包,专为支持多种区块链资产而设计,如比特币(BTC)、以太坊(ETH)、波场(TRX)、泰达币(USDT)等主流加密货币。通过使用比特派,用户不仅能够轻松便捷地管理和转移数字资产,还可以享受去中心化应用(DApp)等多种区块链服务。