प्रदेश में कोरोना के 111 एक्टिव मामले…

प्रदेश में कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं जबकि 23 मरीज स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में कोविड के 111 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, शनिवार को सामने आए 17 नए मामलों में सर्वाधिक 15 मामले देहरादून में आए हैं।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। संक्रमण रोकने एवं इससे बचाव के लिए जिला प्रशासन ने लोगों को मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन के आदेशानुसार यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के सार्वजनिक स्थान पर घूमता दिखाई दिया तो उस पर पांच सौ से लेकर एक हजार तक का जुर्माना लगाया जाएगा।