मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बीजेपी के सभी विधायकों का मौजूद रहना जरूरी होगा। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि इस संबंध में सभी भाजपा विधायकों को सूचित कर दिया गया है।
प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक गुरुवार को दोपहर तीन बजे हिमाचल भवन चंडीगढ़ में होगी। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पार्टी के सभी विधायकों को समय से हिमाचल भवन आने को कहा है. इसमें बीजेपी विधायक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में अपना समर्थन देंगे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बीजेपी के सभी विधायकों का मौजूद रहना जरूरी होगा. संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि इस संबंध में सभी भाजपा विधायकों को सूचित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाना देश के लिए सौभाग्य की बात है. गठबंधन ने राष्ट्रपति पद के लिए दो वर्गों, आदिवासी और महिलाओं को एक साथ वरीयता दी है। बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होगा और 21 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिलेगा।
विधानसभा चुनाव की आगामी रणनीति पर भी होगी चर्चा
बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी विधायकों की मौजूदगी को देखते हुए आगामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।