
प्रदेेश में बीते 24 घंटे के भीतर 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि छह मरीज ठीक हुए हैं। अब 114 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92439 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1113 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो जिलों में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
देहरादून जिले में 16 और हरिद्वार जिले में दो संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि इस दौरान छह मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88825 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।